साहिबगंज: मुफ्फसिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट एवं अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज कांड के दो प्राथमिक अभियुक्तों सहित एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-87/26 दिनांक 16 जुलाई 2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत नामजद प्राथमिक अभियुक्त गौतम गौड़ एवं कैलाश गौड़, दोनों पिता नंदलाल गौड़, निवासी सकरीगली लीची बगान, थाना मुफ्फसिल, जिला साहिबगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा पुलिस ने जीआर संख्या-67/23 के गैर-जमानती वारंटी गुड्डू सिंह, पिता स्वर्गीय भीम सिंह, निवासी महादेवगंज गोढ़ीटोला, थाना मुफ्फसिल, जिला साहिबगंज को भी गिरफ्तार किया।
तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बताया कि अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
