Skip to main content

Birsa Times

रमकण्डा पंचायत में किसानों के बीच प्रमाणित मक्का बीज का वितरण, किसानों में खुशी

रमकण्डा पंचायत में किसानों के बीच प्रमाणित मक्का बीज का वितरण, किसानों में खुशी

आदिवासी एक्सप्रेस/विजय कुमार यादव
रमकण्डा,गढ़वा।
जिले के रमकण्डा प्रखंड अंतर्गत रमकण्डा पंचायत के हरहे गांव में किसान मित्र के माध्यम से किसानों के बीच प्रमाणित मक्का बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (BTM) भी उपस्थित रहे।बीज वितरण के दौरान किसानों को अपनी रसीद एवं पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होना अनिवार्य किया गया।ओटीपी सत्यापन के बाद प्रत्येक किसान को 2 से 4 किलोग्राम तक प्रमाणित मक्का बीज उपलब्ध कराया गया।प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (BTM) ने बताया कि यह वितरण कृषि विभाग की सरकारी योजना के तहत प्रतिवर्ष किया जाता है।इसका उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज उपलब्ध कराकर उनकी फसल की उत्पादकता बढ़ाना है।उन्होंने कहा कि प्रमाणित बीज के उपयोग से उत्पादन में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। साथ ही बाजार में उपलब्ध महंगे बीजों के कारण छोटे किसानों को कठिनाई होती है,जबकि पुराने बीजों में कीट एवं रोग लगने की संभावना अधिक रहती है।कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नई हाइब्रिड किस्में सूखा सहनशील,कम अवधि में तैयार होने वाली तथा अधिक उपज देने वाली हैं।पंचायत के मुखिया ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।किसानों को सस्ता एवं निशुल्क बीज,फसल बीमा,आपदा सहायता तथा नकली बीजों से सुरक्षा जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है,जिससे खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।बीज वितरण के बाद किसानों ने सरकार एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर प्रमाणित बीज मिलने से खरीफ फसल की तैयारी में काफी सहूलियत होगी। क्षेत्र के किसानों में इस योजना को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *