आदिवासी एक्सप्रेस जिला ब्यूरो अजय कुमार कुशवाहा
साहिबगंज: मुफ्फसिल थाना पुलिस ने फरार गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, माननीय न्यायालय, गोड्डा द्वारा जीआर संख्या-191/08 में जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर अनंत कुमार मंडल, पिता सकलदीप मंडल, निवासी ग्राम किशन प्रसाद, थाना मुफ्फसिल, जिला साहिबगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है और कानून से बचने वाले आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
