Skip to main content

Birsa Times

राजमहल में तंबाकू नियंत्रण अभियान: COTPA एक्ट उल्लंघन पर 8 दुकानदारों से ₹3,500 जुर्माना वसूला

राजमहल में तंबाकू नियंत्रण अभियान: COTPA एक्ट उल्लंघन पर 8 दुकानदारों से ₹3,500 जुर्माना वसूला

आदिवासी एक्सप्रेस जिला ब्यूरो अजय कुमार कुशवाहा
राजमहल,
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत बुधवार को सिविल सर्जन, साहिबगंज के निर्देश पर राजमहल प्रखंड क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाली विभिन्न दुकानों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए और अर्थदंड वसूला गया।

अभियान के तहत कुल 21 दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान 8 दुकानदार COTPA-2003 एक्ट का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध नियमानुसार चालान करते हुए कुल 3,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

छापेमारी दल में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नवरंग कुमार, आशीष कुमार तथा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP), साहिबगंज के सोशल वर्कर राजीव पॉल शामिल रहे। टीम ने दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण कानून के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनका पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि कोई भी दुकानदार COTPA-2003 एक्ट का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने के उद्देश्य से इस प्रकार की जांच एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *