Skip to main content

Birsa Times

चतरा के भुरकुंडा जंगल में अनियंत्रित होकर पलटा हाईवा, सात लोग घायल

चतरा के भुरकुंडा जंगल में अनियंत्रित होकर पलटा हाईवा, सात लोग घायल

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा):
इटखोरी थाना क्षेत्र के भुरकुंडा जंगल में रविवार को एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।दुर्घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस टीम ने हाईवा में फंसे और घायल लोगों को बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय पर पुलिस के पहुंचने से घायलों को शीघ्र उपचार मिल सका। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हाईवा में चालक समेत कुल सात लोग सवार थे। प्रारंभिक आशंका है कि वाहन अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। इटखोरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सभी को हलकी फुलकी चोटे आई थी जिसे डाक्टरों द्वारा इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया, सभी घायल बिहार के रहने वाले थे रोड कार्य मयूरहंड प्रखंड मे काम करने जा रहें थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *