Skip to main content

Birsa Times

बिजली सब स्टेशन डकैती कांड का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बिजली सब स्टेशन डकैती कांड का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

-लातेहार चकला अमवा टांड़, महुवा टोली का आरोपी पिठौरिया पुलिस की गिरफ्त में
संवाददाता/जिला व्यूरो इरफान अंसारी/दिव्य दिनकर न्यूज
राँची।
पिठौरिया थाना पुलिस ने बिजली सब स्टेशन कोल्हेया-कनादु में हुई डकैती कांड के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पिठौरिया थाना कांड संख्या-27/26, दिनांक 24 मार्च 2026, धारा 310 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त दिनेश लोहार (38 वर्ष), पिता पुरान लोहार, मूल निवासी चकला अमवा टांड़, महुवा टोली, थाना चंदवा, जिला लातेहार तथा वर्तमान पता खुशबू टोली, शांति रानी स्कूल के समीप, थाना डोरंडा, जिला रांची को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर पिठौरिया थाना क्षेत्र के कोल्हेया-कनादु स्थित बिजली सब स्टेशन में डकैती करने का आरोप है। मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस कांड से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी अभियान जारी है। मामले में आगे की अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *