Skip to main content

Birsa Times

बाराखाड़ डैम में अधेड़ व्यक्ति का मिला शव, परजिनों ने लगाया हत्या का आरोप

बाराखाड़ डैम में अधेड़ व्यक्ति का मिला शव, परजिनों ने लगाया हत्या का आरोप

-मां ने कहा:साजिश के तहत किया गया है बेटा की हत्या: पर्ववतीय देवी
आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार,(पलामू):
जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत अंतर्गत बाराखाड डैम से 36 घंटा बाद एक व्यक्ति का पुलिस ने शव बरामद किया है शव की पहचान 45 वर्षीय महेंद्र सिंह पिता रामविलास सिंह ग्राम सलैया खुर्द के रूप में पहचान की गई है पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण के लिए मेदनीनगर भेज दिया है मृतक की पत्नी देवंती देवी ने कहा कि एक चचेरा भाई और एक गांव की ही दोनो व्यक्तियों ने 21 जुलाई दिन मंगलवार शाम को घर से खिला दारू पिया कर रात्रि में 8 बजे मछली मारने के बहाने ले गए और 24 घंटा बीत जाने के बावजूद घर वापस नहीं आए साथ में ले गए मोबाइल बढ़ और डैम से कपड़ा गायब कर दिया स्थानीय ग्रामीण ओर नौडीहा पुलिस के कड़ी मशक्कत के बाद 36 घंटा दिन गुरुवार की सुबह डैम से शव को बरामद किया गया है मृतक के मां पर्वतीय देवी ने बताया कि गांव के ही दो लोग मेरे बेटे को घर से बहला फुला कर हत्या कर डैम में फेंक दिया है..मेरे बेटे के चार बच्चे हैं कोन पालेगा, घर में अकेला महेंद्र सिंह कमाऊ व्यक्ति थे मजदूरी कर परिजनों को भरण पोषण करते थे पुलिस प्रशासन से परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है नौडीहा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से सभी बिंदुओं से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टि से पानी में डूबने से मौत प्रतीक होता है पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है परिजनों का आरोप है तो आगे की कारवाई होगा किसी भी कीमत में दोषी बक्सा नहीं जाएंगे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *