Skip to main content

Birsa Times

बरडीहा व जीका में स्वच्छता और अतिक्रमण हटाओ अभियान,बीडीओ के साथ कारवां बनकर जुड़े ग्रामीण

बरडीहा व जीका में स्वच्छता और अतिक्रमण हटाओ अभियान,बीडीओ के साथ कारवां बनकर जुड़े ग्रामीण

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता
बरडीहा,(गढ़वा):
बरडीहा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को बरडीहा और जीका गांव के विभिन्न टोलों में व्यापक स्वच्छता सह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।अभियान की शुरुआत सुबह 6:30 बजे हुई। जब बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह अकेले पैदल बरडीहा के अंबेडकर नगर पहुंचे।उन्हें देख ग्रामीण स्वतः प्रेरित होकर अभियान से जुड़ते गए और देखते ही देखते 50 से 100 लोग उनके साथ सफाई कार्य में शामिल हो गए।करीब चार घंटे तक चले इस अभियान के दौरान ग्रामीणों ने सड़कों और गलियों में फैले कचरे की सफाई की।साथ ही रास्तों पर लगे मवेशियों के खूंटे,भारी-भरकम नाद तथा अवैध घेराबंदी (घोरान) को हटाकर आवागमन को सुगम बनाया।अभियान के बाद गांव की गलियों की तस्वीर पूरी तरह बदली नजर आई।अभियान में महिलाओं,पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।स्थानीय मुखिया,वार्ड सदस्य,गोरख पासवान,सत्येंद्र पासवान,वशिष्ठ पासवान,राजू चौबे,ललेश्वर राम तथा अंचल के सहयोगी कर्मियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।सभी ने अधिकारियों के साथ पैदल चलकर गांव को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा,“मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंजिल मगर,बरडीहा के लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया।”उन्होंने कहा कि पहले गांव की गलियों में गोबर,कीचड़ और मवेशियों के खूंटों के कारण एंबुलेंस तो दूर,पैदल चलना भी कठिन था।आज जनसहभागिता के बल पर रास्ते साफ और सुगम हुए हैं।उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक रास्तों पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही गांवों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *