Skip to main content

Birsa Times

शिकारीपाड़ा के नलहची पुल के पास ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे चालक, गड्ढे में घुसा ट्रक

शिकारीपाड़ा के नलहची पुल के पास ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे चालक, गड्ढे में घुसा ट्रक

ललित कुमार पाल
शिकारीपाड़ा/दुमका।
दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नलहची पुल के पास एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ एक ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जबकि अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा घुसा। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की जान बाल-बाल बच गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक ट्रक गिट्टी लोड करने के लिए शिकारीपाड़ा की प्रसिद्ध क्रेशर मंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो के साथ उसकी टक्कर हो गई।

ट्रक चालक ने हादसे की वजह बताते हुए कहा कि सामने से एक अन्य ट्रक, ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। उसी को बचाने के चक्कर में यह भीषण दुर्घटना घटित हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नलहची पुल के आसपास का यह इलाका अब पूरी तरह से ‘दुर्घटना जोन’ बन चुका है। यहाँ सड़कों की स्थिति और अंधाधुंध रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस खतरनाक मोड़ पर गति सीमा तय करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी बड़े जानमाल के नुकसान को रोका जा सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *