आदिवासी एक्सप्रेस/श्रवण कुमार रवि
विश्रामपुर : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना पुलिस ने एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार विश्रामपुर थाना कांड संख्या 30/26, दिनांक 14 अप्रैल 2026, धारा 126(2), 115(2), 118(2), 109(1), 132 एवं 3(5) बीएनएस के अभियुक्त कमलेश बैठा (32 वर्ष),पिता महेंद्र बैठा, निवासी गौरा,थाना विश्रामपुर को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है।उसके विरुद्ध विश्रामपुर थाना में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं।वर्ष 2021 के कांड संख्या 106/21 में आईपीसी की धारा 435/34 तथा कांड संख्या 79/21 में धारा 379/411/34 आईपीसी के साथ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2016 के कांड संख्या 49/16 में आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट तथा यूएपीए की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।वहीं वर्ष 2008 के कांड संख्या 41/08 में भी उसका नाम दर्ज है।विश्रामपुर थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष कार्रवाई जारी रहेगी।
विश्रामपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लंबे समय से फरार शातिर अपराधी कमलेश बैठा गिरफ्तार
