हजारीबाग के बरही में तनाव के बाद प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

विशेष संवाददाता द्वारा कोडरमा. हजारीबाग के बरही में रूपेश पांडेय मृत्यु मामला सुलझता नहीं दिख रहा है. अब असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आने पर लोगों में आक्रोश दिखा. लोगों ने कई घंटों तक बरही चौक को जाम कर दिया, जिसके कारण वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई. लोगों ने दोषियों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. मामले को बढ़ता देख प्रशासन द्वारा भारी मात्रा में पुलिस बल…

Read More

*मारूती वैन से 112 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया गया*

112 Indian made foreign liquor was sized by police in koderma

संवाददाता गौतम कर्ण कोडरमा। अवैध शराब की तस्करी के एक बड़े रैकेट का उत्पाद विभाग ने खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एक मारूती वैन से 112 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। साथ ही इसमें संलिप्त दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए शराब का ब्रांड किंग गोल्ड व्हिस्की है। जिसे वाहन में बने एक विशेष चेंबर में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था।इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक प्रदीप सिन्हा ने बताया कि शराब की तस्करी को लेकर मिली…

Read More

वन विभाग के द्वारा बनाया जा रहा चैक डेम से महज 50 फिट की दूरी पर बिछाया गया एक्सक्लुसिव बारूद जो दे रहा बडी घटना को आमंत्रण।

major carelessness by forest department in koderma

*मरकच्चो*:थाना क्षेत्र अंतर्गत मरकच्चो बरियाडीह मुख्य मार्ग कारीपहाड़ी स्थित पौधशाला के समीप जंगल में अजित जसवाल वनरक्षी के देख रेख बन रहा वन विभाग के द्वारा बनाया जा रहा चैक डेम से महज 50 फिट की दूरी पर बिछाया गया एक्सक्लुसिव बारूद जो दे रहा बडी घटना को आमंत्रण।जानकारी के अनुसार यह बारूद लगभग दो दिन पूर्व वन विभाग के पत्थर चटान में बड़े पैमाने में ड्रिलिंग कर बिछाया गया है। मुख्य मार्ग से महज 200 मीटर दूरी पर यह बारूद बिछाया गया था। वनरक्षी अजीत जसवाल से पूछे जाने…

Read More

माइका चुनने गए बच्चो के ऊपर मिट्टी का मलबा गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई।

two boys were killed during illegal mica mining activity

मरकच्चों (कोडरमा): नवलशाही थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित डगरनवां पंचायत भवन के समीप कुआं निर्माण के लिए मिट्टी निकाली गई थी ईस दौरान ढ़िबरा अंश देखे जाने के बाद शनिवार को माइका चुनने गए बच्चो के ऊपर मिट्टी का मलबा गिरने लगा, उसमें दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि दोनों बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।मृतकों की पहचान 14 वर्षीय दिनेश तुरी और 12 वर्षीय अरुण तुरी के रूप में की गई है। घायल मां सबिया देवी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो…

Read More

*डोमचांच व नवलशाही थाना क्षेत्र मे चला वाहन जांच अभियान*

*Vehicle investigation campaign carried out in Domchanch and Nawalshahi police station area*

अरविन्द सिन्हा मरकच्चों (कोडरमा):पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर शनिवार को अपराध नियंत्रण को लेकर नवलशाही थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मे व डोमचांच थाना क्षेत्र के मंझली टांड़ रेलवे क्रॉसिंग के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। बता दें की डोमचांच अंचल निरीक्षक निरंजन उरांव ने नवलशाही थाना पुलिस बल जवान के साथ वाहन जांच अभियान चलाया। नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा – गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पहाड़पुर मोड़ के समीप सहित जयनगर – डोमचांच मुख्यमार्ग स्थित मंझली टांड़ मे वाहनों की जांच की गई। वाहन जांच अभियान के…

Read More

*झुमरीतिलैया के महाराणा प्रताप चौक पर चला वाहन जांच अभियान*

koderma police conducted drive against bike

संवाददाता गौतम कर्ण झुमरीतिलैया( कोडरमा) महाराणा प्रताप चौक पर शनिवार को दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान कोडरमा एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर चलाया गया , जिन दो पहिया वाहनों के पास हेलमेट नहीं था वैसे वाहनों से जुर्माना वसूला गया, मौके पर तिलैया ट्रेफिक इंस्पेक्टर खड़िया साहब थाना के एसआई विकेश कुमार अपने दल बल के साथ जिसमें जेैप के कुछ जवान मौजूद थे, वही खबर लिखे जाने तक डीटीओ कर्मचारी ने बताया कि लगभग 15000 का जुर्माना वसूला गया है अभी भी चेकिंग अभियान जारी हैं।

Read More

सिराम पुर पंचायत में कंबल का वितरण किया गया।

blanket distributed in shirampur panchayat

गोमो। तोपचांची प्रखंड के अन्तर्गत सिराम पुर पंचायत के हीरापुर, पांडेय डीह, सीराम पुर, मानपुर, आदि ग्रामीण असहायों के बीच पंचायत की मुखिया कमर जहां के द्वारा कंबल का वितरण किया गया। इस कड़ाके की ठंड से जूझ रहे पुतुल देवी, गुड़िया देवी, तारा देवी, रतन पांडेय, नंद कुमार पाण्डेय, नागेंद्र कुमार, चंचला देवी, आदि ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए सरकार और पंचायत की मुखिया कमर जहां के प्रति आभार व्यक्त किया। कंबल वितरण में, मोहम्मद इफ्तेखार अंसारी मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत सचिव तुलसी दास, उप मुखिया जानी अंसारी…

Read More

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के कोडरमा आगमन पर स्वागत

गौतम कर्ण कोडरमा :झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री मांडर से विधायक बंधु तिर्की अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज कोडरमा उपस्थित हुए। कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के अगुवाई में झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के गुमो में ढोल बाजे एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, वरीय उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, असंगठित प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान, सचिव सउद खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, कोडरमा प्रखंड…

Read More

विशप राॅकी हाई स्कूल का शताब्दी समाराेह अब नवंबर में हाेगा।

bishop rocky high school 100 year will be celebrated in nov 2022

संगठन की अाॅनलाइन बैठक में कमेटी ने लिया फैसला, शताब्दी शिला का हाेगा निर्माण। गोमो। विशप राॅकी हाई स्कूल एल्यूमनी एसोसिएशन गोमो की वर्चुअल बैठक अायाेजित किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि बढ़ते काेराेना संक्रमण काे देखते हुए फरवरी में हाेने वाले स्कूल के शताब्दी समाराेह काे अब नवंबर में अायाेजित किया जाएगा। क्याेंकि इस कार्यक्रम में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्राें से एल्यूमुनाई अाने वाले हैं। अाॅनलाइर्न बैठक में अध्यक्ष दीप्तिमान विश्वास के द्वारा एसोसिएशन के विगत वर्ष में संपादित विभिन्न कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और शताब्दी मिलन…

Read More

*बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से पांच लोग घायल*

five people was injured in car accident

मरकच्चो। नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित कोलवाबर रोड पर सोमवार मध्य रात्रि ग्यारह बजे तेज रफ्तार बोलेरो जे.एच.04एन2204 नंबर बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोग घायल हो गए जिसकी पहचान चालक महेश कुमार यादव उम्र 35 वर्ष,कार्तिक यादव उम्र 40 वर्ष,नरेश साव उम्र 40 वर्ष,सन्टू यादव उम्र 28 वर्ष,बीरेंद्र यादव32 वर्ष सभी देवीपुर पंचायत के ग्राम डोंगोडीह निवासी के रूप में हुई। घायलों को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। हादसे में किसी की हताहत की सूचना नही…

Read More