*बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से पांच लोग घायल*

five people was injured in car accident
मरकच्चो। नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित कोलवाबर रोड पर सोमवार मध्य रात्रि ग्यारह बजे तेज रफ्तार बोलेरो जे.एच.04एन2204 नंबर बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोग घायल हो गए जिसकी पहचान चालक महेश कुमार यादव उम्र 35 वर्ष,कार्तिक यादव उम्र 40 वर्ष,नरेश साव उम्र 40 वर्ष,सन्टू यादव उम्र 28 वर्ष,बीरेंद्र यादव32 वर्ष सभी देवीपुर पंचायत के ग्राम डोंगोडीह निवासी के रूप में हुई। घायलों को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। हादसे में किसी की हताहत की सूचना नही घटनाक्रम के मुताबिक,रात्रि करीब ग्यारह बजे तिलैया से अपने घर डोंगोडीह बोलेरो वाहन से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोलवाबर के पास तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो ड्राइवर ने बताया कि उसे अज्ञात वाहन के चकमा देने के कारण गाडी अनियंत्रित हो गया जिससे हादसा हो गया।

Related posts

Leave a Comment