पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के कोडरमा आगमन पर स्वागत

गौतम कर्ण
कोडरमा :झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री मांडर से विधायक बंधु तिर्की अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज कोडरमा उपस्थित हुए। कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के अगुवाई में झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के गुमो में ढोल बाजे एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, वरीय उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, असंगठित प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान, सचिव सउद खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, कोडरमा प्रखंड प्रभारी शरस कुमार बबलू, ने विधायक को फूल माला से स्वागत कर अंग वस्त्र देकर अभिनंदन किया। तत्पश्चात सुभाष चौक पर नेता जी की मूर्ति एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर विधायक कोडरमा समाहरणालय पहुंचे। तमाम रास्ते कांग्रेस के महिला कांग्रेस अध्यक्ष बेवी सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि अज्जू सिंह अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष फैयाज केसर इंटक जिला अध्यक्ष अनिल यादव उपाध्यक्ष राजेश यादव, पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह, एवं तमाम कांग्रेस जनों ने कर्मा, झुमरी,चाराडिह एवं कोडरमा में भव्य स्वागत किया जबकि अभ्रक मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा जयनगर मोड़ पर एवं समाहरणालय के पूर्व माननीय बंधु तिर्की का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के में जिला एवं सभी प्रखंड के कांग्रेस जन उपस्थित हुए

Related posts

Leave a Comment