Birsa Times

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत।

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत।

सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर

चांदन(बांका)जसीडीह बांका रेलखण्ड के पोल नंबर 17/2-17/3 के मध्य रेलवे ट्रैक के समीप आज मंगलवार की सुबह चांदन पुलिस ने एक वर्षीय युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया ।मृतक की पहचान जमुई जिला के चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गाँव निवासी सुकदेव यादव के पुत्र मंटू कुमार के रूप में हुई है |जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक के शव पड़े होने की सुचना पर सदलबल पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष रवि कुमार, पु अ नि राहुल कुमार व स अ नि चन्द्रधारी झा ने शव को अपने कब्जे ले लिया। सिलजोरी पंचायत के पारही गाँव निवासी मृतक के मौसेरे भाई शंभू यादव की शिनाख्त पर व सुचना पर पहुंचे मृतक के भाई व पिता की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया।घटना को लेकर बताया जाता है कि मृतक के गूंगा और बहरा होने की वजह से बांका जसीडीह स्पेशल मेमू ट्रेन की चपेट मे आ गया और उसकी मौत हो गयी।इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है।आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *