शहडोल से राजेश कुमार यादव
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने कड़े तेवर अपना लिए हैं। एसडीएम काजोल सिंह की अगुवाई में आज एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
लाल रंग का मैसी ट्रैक्टर पकड़ा गया
एसडीएम काजोल सिंह ने छापेमारी करते हुए अवैध मुरूम का उत्खनन कर परिवहन कर रहे एक लाल रंग के मैसी (Massey) ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेराबंदी कर जब्त किया है। प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप का माहौल है।
दो दिनों में चौथी गाड़ी जब्त
प्रशासनिक सख्ती का आलम यह है कि पिछले दो दिनों के भीतर ही एसडीएम ने कुल चार गाड़ियां पकड़ी हैं। दो दिन पहले भी कार्रवाई करते हुए तीन रेत लोड ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया गया था। एसडीएम काजोल सिंह की इन निरंतर
दो दिनों में चौथी गाड़ी जब्त
प्रशासनिक सख्ती का आलम यह है कि पिछले दो दिनों के भीतर ही एसडीएम ने कुल चार गाड़ियां पकड़ी हैं। दो दिन पहले भी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रेत लोड ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया गया था। एसडीएम काजोल सिंह की इन निरंतर कार्रवाइयों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध कारोबार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सवालों के घेरे में गोहपारू पुलिस
हैरानी की बात यह है कि जहाँ एक ओर एसडीएम लगातार मैदानी कार्रवाई कर माफियाओं को दबोच रही हैं, वहीं गोहपारू पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
बड़ा सवालः क्षेत्र में सरेआम अवैध उत्खनन और परिवहन जारी है, लेकिन गोहपारू पुलिस की ओर से अभी तक एक भी बड़ी कार्यवाही नहीं हुई है। आखिर क्या वजह है कि जब एसडीएम खुद फील्ड में उतरकर गाड़ियां पकड़ रही हैं, तब भी स्थानीय पुलिस का सूचना तंत्र पूरी तरह फेल नजर आ रहा है?
प्रशासन की इस मुस्तैदी के बीच पुलिस की निष्क्रियता अब क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। देखना होगा कि इस बड़ी खबर के बाद पुलिस विभाग हरकत में आता है या नहीं।
