Birsa Times

थाना क्षेत्र के गुमशुदा हुई एक महिला को पुलिस के त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद किया

थाना क्षेत्र के गुमशुदा हुई एक महिला को पुलिस के त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद किया

संवाददाता:- प्रमोद कुमार दांगी*

पत्थलगड़ा (चतरा):- पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुई एक महिला को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई से परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी राहत और संतोष का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थलगड़ा थाना में सनहा संख्या 16/26, दिनांक 31 मार्च 2026 के तहत प्रियंका कुमारी (उम्र लगभग 26 वर्ष), पति चिराग कुमार, निवासी ग्राम–पोस्ट–थाना पत्थलगड़ा, जिला चतरा के गुमशुदा होने की सूचना उनके परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी। सूचना मिलते ही पत्थलगड़ा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला की खोजबीन के लिए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई तथा विभिन्न स्रोतों से सूचना संकलन का कार्य भी किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, संपर्क सूत्रों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर महिला के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई।लगातार प्रयास और सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को तेलंगाना राज्य के जहीराबाद क्षेत्र में महिला का पता लगा लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वहां पहुंचकर महिला को सकुशल बरामद कर लिया।बरामदगी के बाद महिला को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। महिला की सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता तथा सक्रियता की सराहना की।छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:पु०अ०नि० विजय कुमार, पत्थलगड़ा थाना, चतरा आरक्षी संख्या 621 प्रकाश कुमार यादव, पत्थलगड़ा थानामहिला आरक्षी संख्या 640 शिखा महतो, पुलिस केंद्र चतरा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *