संवाद सूत्र -पंकज कुमार ठाकुर
चांदन(बांका)थाना क्षेत्र के पहरीडीह गांव के एक एनबीडब्ल्यू वारंटी व चांदन पंचायत के कोड़ाडीह गांव के एक फरार अभियुक्त को चांदन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया एनबीडब्ल्यू वारंटी सहदेव पंडित पिता स्व ०तारणी पंडित सा०पहरीडीह निवासी व कांड संख्या 57/2026 के फरार अभियुक्त राजीव कोड़ा उर्फ राजू कोड़ा था।जिसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत था। परंतु वह फरार चल रहा था।जिसे गिरफ्तार कर आज बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया।
