Birsa Times

कांके के चिरौंदी में पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 23 वर्षीय युवक की मौत

कांके के चिरौंदी में पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 23 वर्षीय युवक की मौत

मृतक युवक 23 वर्षीय रोहित कुमार पिता जगदेव महतो बनहरा गांव का निवासी था

संवाददाता/राँची/इरफान अंसारी/दिव्य दिनकर न्यूज

राँची। राजधानी राँची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरौंदी में सोमवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पाइपलाइन बिछाने के काम में लगे एक युवक की जान चली गई। मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो बनहरा गांव का निवासी था और जगदेव महतो का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, घटना चिरौंदी पेट्रोल पंप के समीप की है, जहां नागार्जुन नामक कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। सोमवार रात जब रोहित गहरे गड्ढे में उतरकर काम कर रहा था, तभी अचानक ऊपर से भारी मात्रा में मिट्टी धंस गई। मिट्टी के नीचे दबने से रोहित पूरी तरह फंस गया। उसके साथियों ने आनन-फानन में कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और तुरंत मेदांता अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष है। वहीँ मुआवजे को लेकर कई घण्टे सड़क जाम कर दिया गया। जिससे आवागमन काफी प्रभावित देखा गया, जबकि स्कूली बसों को काफी परेशानी हुआ, जिससे स्कुल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को भी सड़क जाम को लेकर काफी परेशानी हुई। इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वरीय आजसू नेता बसंत कुमार महतो ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से कंपनी की लापरवाही का नतीजा है। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के रोहित को गहरे गड्ढे में उतार दिया गया था। अगर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता, तो आज उन्हें जान नहीं गंवानी पड़ती।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *