Birsa Times

पोलमा गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पोलमा गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आदिवासी एक्सप्रेस वसीम आलम

साहिबगंज: जिरवाबड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाडिया पंचायत के पोलमा गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान स्वर्गीय गांगु बेसरा के 26 वर्षीय पुत्र अनिल बेसरा के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार अनिल बेसरा किसी काम से बाहर गया था, और झोला लेकर घर लौट रहा था।इसी दौरान पहले से घात लगाए तीन-चार अज्ञात अपराधियों ने उसके पीछे से गोली चला दी। घटना में अनिल बेसरा की पीठ में दो गोली लगने की बात सामने आई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।अज्ञात अपराधियों उसके कुछ सामान लेकर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टर मोहन मुर्मू द्वारा उसका उपचार किया गया
इस संबंध में सब इंस्पेक्टर अजीत लकड़ा ने बताया कि पोलमा निवासी अनिल बेसरा को गोली मारने के मामले में पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *