Birsa Times

रामपुरा में चला सघन चेकिंग अभियान, बैंक, बाजार और स्कूलों के आसपास पुलिस रही सतर्क

रामपुरा में चला सघन चेकिंग अभियान, बैंक, बाजार और स्कूलों के आसपास पुलिस रही सतर्क

रामपुरा, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के निर्देशन में रामपुरा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

रामपुरा नगर में चलाए गए चैकिंग अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र ने किया। इस दौरान पुलिस टीम ने बैंक, प्रमुख चौराहों, बाजार तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। पुलिस ने आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर उनके पहचान संबंधी दस्तावेज भी जांचे। बैंक परिसरों और आसपास विशेष सतर्कता बरती गई ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

वहीं महिला कांस्टेबलों के साथ गठित एंटी रोमियो टीम ने विद्यालयों, अस्पतालों और बाजार क्षेत्रों में गश्त कर मनचलों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी। टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों को चेतावनी देते हुए महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत दिखाई दी और लोगों ने भी पुलिस की पहल की सराहना की।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *