माधौगढ़(जालौन)। गोहन थाना क्षेत्र में एक सफाईकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही गोहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सीओ और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
मृतक की पहचान रामप्रकाश सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई है।जो कासिमपुर गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। परिवार में उनकी पत्नी पानकुंवर, दो पुत्र मान सिंह एवं शशिकांत सिंह एवं 17 वर्षीय पुत्री किरन हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पत्नी और बेटों ने गंभीर आरोप लगाकर बताया कि कुछ समय पहले मिंटूराम, रानी और रवि से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि इस विवाद के बाद से रामप्रकाश सिंह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।उसी कारण से उन्होंने यह कदम उठाया।
गोहन थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
व्यक्ति ने लगाई फांसी,पत्नी ने देवर देवरानी पर लगाए गंभीर आरोप
