Birsa Times

पॉक्सो मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

पॉक्सो मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जालौन। जालौन पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद से एक पॉक्सो एक्ट के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणवीर सिंह गुर्जर पुत्र बलकार सिंह, निवासी सलारपुरा, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 44/2026 में धारा 137, 87, 125 बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को सहारनपुर जपनद के क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया।इस कार्रवाई में बंगरा चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, आरक्षी नरेश सोलंकी, आरक्षी राजकुमार तथा महिला आरक्षी फूलन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं, हाल ही में माधौगढ़ के नए कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्पष्ट कहा है कि माधौगढ़ में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने प्रधानों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद करते हुए अपील की कि यदि कहीं भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। साथ ही उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *