Birsa Times

8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

एसडीपीओ शिवम कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

विश्वनाथ कुमार गुप्ता (ब्यूरो) लखीसराय

लखीसराय हलसी थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के बरतारा निवासी श्रवण बिन्द (20 वर्ष), पिता- टुफन बिन्द के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, बीते 1 मई की सुबह पीड़िता शौच के लिए बाहर गई थी, उसी दौरान आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। इस मामले को लेकर 2 मई को पीड़िता की मां ने हलसी थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हलसी थाना कांड सं.- 92/26 दर्ज किया, जिसमें बीएनएस की धारा 65(2)/62 और 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

विशेष टीम ने की छापेमारी

एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच फोरेंसिक टीम से कराई और बच्ची का मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल में कराया गया। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।

गढ़ी विशनपुर से दबोचा गया आरोपी

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

रविवार (3 मई) की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लखीसराय थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर इलाके में छुपा हुआ है। गठित टीम ने तत्काल घेराबंदी कर श्रवण बिन्द को धर दबोचा। छापेमारी टीम में हलसी थानाध्यक्ष राजेश रंजन, लखीसराय थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पीएसआई अमित कुमार, पीएसआई रेणु कुमारी सहित डीआईयू की टीम और सशस्त्र बल शामिल थे।
इन धाराओं में हुआ केस दर्ज:

  • धारा- 65(2)/62: भारतीय न्याय संहिता (BNS)
  • धारा- 4/6: पोक्सो एक्ट (POCSO Act
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *