Birsa Times

दोनों कार की आमने सामने हुयी भिड़ंत, 6 गंभीर रूप से घायल 5 रेफर

दोनों कार की आमने सामने हुयी भिड़ंत, 6 गंभीर रूप से घायल 5 रेफर

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

इटखोरी (चतरा): पदमा मुख्य मार्ग में बघमुंडी में दो कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार दोपहर की है। वैगन आर में सवार झारखंड पुलिस के जवान बजेंद्र कुमार एवं उनकी पत्नी सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे हुंडई कार में बैठे रांची के निवासी अस्मिता देवी, पति स्वामी नयन, पुत्र बैंक्विट रमन एवं जय लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहनों की इतना जबरदस्त टक्कर हुई कि जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर तुरंत दौड़े चले आए। इसके बाद 108 एंबुलेंस को लोग फोन करने लगे। जहां बार-बार फोन करने पर जब एम्बुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंचा तो घायलों की बिगड़ते स्थिति को देखते हुए कुछ स्थानीय लोगों ने इटखोरी पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाते हीं इटखोरी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर इन घायलों को आनन-फानन में इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने इनमें पांच लोगों को गहन चिकित्सा के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस भीषण टक्कर में दोनों कारों के अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *