Birsa Times

बरहरवा स्टेशन पर तीन नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, दिल्ली जाने की थी तैयारी

बरहरवा स्टेशन पर तीन नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, दिल्ली जाने की थी तैयारी

अजय कुमार कुशवाहा

आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो साहिबगंज

बरहरवा/साहिबगंज:बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता से तीन नाबालिग लड़कियों को सकुशल संरक्षण में लिया गया। यह कार्रवाई 26 अप्रैल 2026 को इंस्पेक्टर संजीव कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान की गई।जानकारी के अनुसार, आरपीएफ टीम द्वारा मानव तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम को लेकर स्टेशन परिसर में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित पार्सल ऑफिस के पास तीन नाबालिग लड़कियां बिना किसी सामान के संदिग्ध अवस्था में घूमती नजर आईं। पूछताछ में तीनों ने अपनी उम्र क्रमशः 17, 15 और 14 वर्ष बताई तथा थाना बरहरवा, जिला साहिबगंज की निवासी होने की जानकारी दी।पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वे घर से बिना सूचना दिए दोपहर करीब 3 बजे निकली थीं और दिल्ली जाकर घरेलू कार्य (बच्चों की देखभाल) करने की योजना बना रही थीं। आरपीएफ द्वारा अभिभावकों से संपर्क करने पर पता चला कि तीनों लड़कियां घर से लापता थीं और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
इसके बाद आरपीएफ टीम ने तीनों नाबालिगों को बाल मंथन संस्थान की सदस्य आराधना मंडल की उपस्थिति में अभिरक्षा में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें सुरक्षित रूप से बाल मंथन संस्थान को सौंप दिया।
आरपीएफ ने इस कार्रवाई को मानव तस्करी रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है। साथ ही अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *