अजय कुमार कुशवाहा
साहिबगंज। सदर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर टोपरा दियारा में मंगलवार की सुबह अचानक आई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक पशु की मौत हो गई। जहां इस घटना को लेकर पशु मालिक शिव जी सिंह पिता स्व. भीम नारायण सिंह ने बताया कि उसके पशु दियारा इलाके में चारा चरने के लिए घूम रहे थे इसी दौरान अचानक आई तेज बारिश के कारण आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसके पशु की मौके पर ही मौत हो गई है। उधर पशु मालिक ने जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
रामपुर टोपरा दियारा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पशु की हुई मौत, पीड़ित किसान ने लगाई गुहार
