आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता
छतरपुर,पलामू। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के हुटुकदाग गांव निवासी बिसबर लोहार उम्र 51 वर्षीय को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया विसंबर लोहार की नाभि में गोली लगी है जिससे के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी छतरपुर थाना की पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलती ही छतरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल दिसंबर लोहार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने बिसंबर लोहार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया जहां ईलाज के बाद भी बिसंबर लोहार की हालत गंभीर बताई जा रही है घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर पुलिस परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है वहीं इस घटना के बाद से छतरपुर थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।
छतरपुर के हुटुकदाग में बिसंबर लोहार को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
