Birsa Times

देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर घोरमारा बाजार में गोचर भूमि पर अतिक्रमण, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर घोरमारा बाजार में गोचर भूमि पर अतिक्रमण, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

देवघर: देवघर-दुमका मुख्य मार्ग स्थित घोरमारा बाजार में गोचर की सरकारी जमीन पर कथित रूप से लगातार अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोचर भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिससे सार्वजनिक भूमि का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि प्रशासन की चुप्पी के कारण अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं और सरकारी जमीन पर कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में सरकारी भूमि को बचाना और भी मुश्किल हो जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *