Birsa Times

लम्बे समय से फरार एक अभियुक्त को पिठौरिया पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

लम्बे समय से फरार एक अभियुक्त को पिठौरिया पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

संवाददाता/जिला व्यूरो/दिव्य दिनकर न्यूज
राँची।
पिठौरिया थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिठौरिया थाना कांड संख्या 68/24, दिनांक 28 मई 2024 में दर्ज मामले के अभियुक्त मंटू मुंडा उर्फ मंटू कुमार मुंडा (30 वर्ष), पिता कैलाश मुंडा, निवासी बरलोंग, थाना रजरप्पा, जिला रामगढ़ को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 414/34 (तत्कालीन आईपीसी), खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21(4)/21(5) तथा झारखंड मिनरल्स (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम) अधिनियम की धारा 9/13 के तहत दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *