यूथ फोर्स सेवा के लिए संकल्पित है : दीप नारायण सिंह ।

गोमो: युथ फोर्स सामाजिक संगठन के द्वारा गोमो स्टेशन, तोपचांची, पावापुर, कतरास स्टेशन, तथा कतरास थाना चौक में स्वर्गीय दुलाल सिंह के स्मृति में यूथ फोर्स द्वारा जरुरतमंद लोगों के बीच 300 कंबल वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि यूथ फोर्स एक सामाजिक जन संगठन है। और लगभग 15 वर्षों से यूथ फोर्स गांव – गरीब, मजदूर – किसान के बीच जाकर लगातार सेवा कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्वर्गीय दुलाल सिंह की स्मृति में कंबल वितरण किया गया। यूथ फोर्स का प्रयास है कि जिन जरूरतमंद लोगों को सरकार के द्वारा इस ठंड से बचने के लिए कंबल उपलब्ध नहीं कराया गया है, वैसे लोगों तक हम कंबल उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर जदयू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार पाण्डेय, जदयू जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, संजय प्रसाद, विनय सिंह, महानंद पांडेय, नुनु लाल साव, पंकज कुमार सिंह, विरेन्द्र कुमार महतो, बैजनाथ ठाकुर, जगदीश महतो, प्रकाश नारायण मंडल, अकरम , विजय वर्मा, सुरज कुमार सिंह, जमशेद अंसारी, अशोक गुप्ता, शब्बीर अंसारी, सुभाष सिंह, मोo महबूब, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment