दीप नारायण सिंह ने जरुरत मंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया।

गोमो। साउथ कॉलोनी दुर्गा मंडप गोमो में बुधवार को स्वर्गीय दुलाल सिंह के स्मृति में यूथ फोर्स द्वारा जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यूथ फोर्स के द्वारा जरुरतमंद लोगों के बीच लगभग कंबल वितरण किया जा रहा है। यूथ फोर्स का प्रयास है कि जिन जरूरतमंद लोगों को सरकार के द्वारा इस ठंड से बचने के लिए कंबल उपलब्ध नहीं कराया गया है, वैसे लोगों तक यूथ फोर्स कंबल उपलब्ध करवाने का प्रयास यूथ फोर्स कर रही है। इस अवसर पर यूथ फोर्स गोमो मंडल अध्यक्ष कमलेश मंडल, अकरम , प्रकाश नारायण मंडल, गोपाल चन्द्र गोप, इंदल सिंह, शमीमा प्रवीण, एनुल अंसारी, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment