गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत दक्षिण पंचायत में शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर सैकड़ों आवेदन प्राप्त कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि यह प्रोग्राम सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम है। लोग इस प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। छात्रों के लिए सर्टिफिकेट और पेंशन को ऑन स्पॉट स्वीकृत किया गया है। सभी जमा फॉर्म का 100 प्रसेंट काम होना है। ब्लॉक के सारे लोग ग्रामीणों की समस्या सुनकर उनकी मदद कर रहे हैं। अभी सभी फार्मो को रजिस्टर्ड किया जा रहा है। आय,आवासीय, जाति फार्म का ऑन स्पॉट किया गया है। लोगों में काफी उत्साह इस प्रोग्राम को लेकर देखा गया। लोग इस प्रोग्राम का अधिक से अधिक लाभ लें। प्रखंड विकास पदाधिकारी फणीश्वर रजवार ने कहा है लोग बहुत उत्साह से आवेदन जमा किया कर रहे हैं। निश्चित रूप से जरूरतमंद लोगों का इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान असहायों के बीच कंबल धोती साड़ी वितरण किया गया। सभी ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस शिविर में सरकार का कई कल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाया गया था। जिसमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, कृषि, पशुपालन, एवं सहकारिता विभाग,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, सावित्रीबाई फुले, 15 वीं वित्त मद, विद्युत विभाग, केसीसी ऋण माफी योजना, दाखिल खारिज, मनरेगा, आधार कार्ड, महिला बाल विकास, तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग आदि हैं। मौके पर, प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी फणीश्वर रजवार, सुरेन्द्र कुमार डीएचओ धनबाद. मुखिया सतवंती कौर, राजेन्द्र सिंह, हनी सिंह पंचायत समिति सदस्य, प्रधान सहायक महेन्द्र कुमार, कनक कांति मेहता, पंचायत सचिव दिलीप मिस्त्री, सहित ब्लॉक के सारे अधिकारी, कर्मचारी एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह ने चंद्र प्रकाश चौधरी को जीताने की अपील की ।
गोमो।12 मई 2024 को जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के यप्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह... -
जदयू तोपचांची प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने का संकल्प लिया।
गोमो। तोपचांची प्रखंड जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक लालूडीह ग्राम में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तोपचांची प्रखंड... -
विप्र सेना महिला प्रकाेष्ठ ने मनाया भगवान परशुराम का जन्माेत्सव
गोमो। चिरंजिवी और विष्ण के छठें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्माेत्सव शुक्रवार काे धैया स्थित...