भारत दुनिया में सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था के रूप में उभर रहा है : सदानंद महतो।

गोमो। तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी पंचायत में आजसू तथा भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न हुआ।जिसमें एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी को भारी मतों से जिताने को लेकर रणनीति बनाया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता अब डोर टू डोर जाएंगे और भारत सरकार के द्वारा किया गया काम को अवगत जनता को कराया जाएगा।इस बैठक में सदानंद महतो ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। दुनिया को शांति का संदेश देने वाला देश है। यह देश मजबूत राष्ट्र बने और दुनिया में नीति नई कृतिमान स्थापित करे। इस मौके पर संतोष महतो,विकास महतो, महेंद्र महतो,नागेश्वर सिंह,दयानंद प्रमाणिक,डॉ.विनोद महतो,मंटु गोस्वामी,गुड्डू महतो,मंटू ठाकुर राजेश महतो,मनोज महतो,तुला ठाकुर आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment