सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मरीजों के बीच बांटा फल


मनीष बरणवाल
जामताड़ा:कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के 77 वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शनिवार शाम को सदर अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल के विभिन्न वार्डों में इलाजरत मरीजों के बीच कांग्रेसियों ने फल एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया और उन्हें बताया कि आज हमारे पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी का जन्मदिन है इसलिए हम आपको सहायता स्वरूप फल एवं मिठाई प्रदान कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से बलिदानियों की पार्टी रही है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर स्व इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किये। कांग्रेस के नेताओं ने इस देश की खातिर जितने बलिदान दिए हैं वह किसी अन्य पार्टी के लिए कदापी भी की संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आज एक नए रूप में देशभर में लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। सोनिया जी के नेतृत्व का ही देन है कि आज पार्टी एक अलग स्वरूप में नजर आ रही है और दिन-ब-दिन कांग्रेस का सांगठनिक ढांचा देशभर में मजबूत होता जा रहा है। हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता नेतृत्व क्षमता की मिसाल कही जाने वाली सोनिया गांधी जी के लंबे उम्र की कामना करते हैं और उनके स्वस्थ जीवन और सफल मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना करते हैं।

कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी अजीत दुबे, विजय दुबे, कराली चरण सरखेल, नंदकिशोर सिंह, विमल कुमार भैया, मुस्तफा अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, मुबारक अंसारी, ताकेश सिंह, शिशिर मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment