भारतीय महिला शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक दुलाल मुखर्जी ने बच्चो संग मनाया संस्था का स्थापना दिवस।

भारतीय महिला शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक दुलाल मुखर्जी ने बच्चो संग मनाया संस्था का स्थापना दिवस।

गोमो: आज ही के दिन विगत वर्ष 14 सितंबर को दुलाल मुखर्जी के द्वारा महिला उत्थान के लिए समर्पित संस्था भारतीय महिला शक्ति ट्रस्ट का सेवा सुरक्षा सहयोग की प्रतिज्ञा लेकर गठन किया गया। ज्ञान शोध उपलब्धता एवं अतिरिक्त संसाधन द्वारा प्रारंभिक सहायता प्रदान कर एक सशक्त स्वावलंबी एवं क्षमता तिलक समाज का निर्माण तथा विकास करना ही हमारी संस्था का लक्ष्य विजन मिशन है। भारतीय महिला शक्ति ट्रस्ट ने आज अपना स्थापना का 1 वर्ष पूर्ण कर लिया है। इस एक वर्ष में भारतीय महिला शक्ति ट्रस्ट ने संपूर्ण भारत में अपने पूर्ण निष्ठा कड़ी मेहनत एवं लगन के द्वारा अपने बेहतर कार्यों का क्रियान्वयन करने जा रहे हैं l यह संस्था महिला उत्थान के लिए समर्पित संस्था है जो संपूर्ण भारत में सक्रिय है। इसके अलावा इस संस्था के अन्य कार्य जो कि महिला सशक्तिकरण, महिला उत्थान, महिला सुरक्षा, महिला स्वास्थ्य, बाल मजदूरी की रोकथाम पर कार्य एवं पौधारोपण रक्तदान रक्तदान शिविर आयोजित करती है l साथ ही अनेकों सामाजिक कार्य संस्था द्वारा किया जाना निर्धारित है l
भारत वर्ष में बेरोजगारी की समस्या बड़ी समस्या बन चुकी है। इस समस्या के द्वारा नाना प्रकार के अपराध मानव, तस्करी देह व्यापार, हत्या,चोरी,डकैती जैसे संगीन अपराध को बढ़ावा मिल रहा है। जिसके कारण आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए भारतीय महिला शक्ति ट्रस्ट ने बेरोजगार महिलाओं,अनाथ, विधवा परित्यक्ता साथ में बेरोजगार पुरुषों के लिए यह योजनाओं का क्रियान्वयन करने के उद्देश्य से यह संस्था का स्थापना करके इसे सफल बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा एवं कड़ी मेहनत एवं लगन से इसे हम लोगों तक लेकर आई है l भारतीय महिला शक्ति ट्रस्ट हमारे भारत देश के लगभग सभी राज्यों में अपने उद्देश्य एवं कार्य तथा सेवाएं दे रहे हैं,इसमें राज्य स्तर,ब्लॉक स्तर, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर समन्वयक पद पर नियुक्ति किया जाता है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की महिला जरूरतमंद महिलाओं को ग्रुप में निशुल्क जोड़कर संस्था द्वारा संचालित कुटीर उद्योग से सारे मापदंडों को पूरा करते हुए उन को जोड़ने एवं महिला सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने का प्रयास कर रही है l वर्तमान में यह भारत देश के सभी राज्यों में सफलता की ओर अग्रसर है l भारतीय महिला शक्ति ट्रस्ट विश्वास समर्पण एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहकर महिलाओं की सुरक्षा एवं उत्थान को बनाए रखने के लिए बनाया गया है। उनको स्वरोजगार से जोड़कर सशक्त बनाने के लिए यह संस्था आगे आई है, संस्थान के सद्स्य छत्तीशगढ़ सहित ओड़िशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, उतराखांड, राजस्थान सहित अन्य राज्य में सक्रिय है एवम सभी सदस्यगण भारतीय महिला शक्ति ट्रस्ट के कार्यालय में केक काट कर वार्षिक उत्सव मनाया साथ ही साथ संस्थान के संस्थापक माननीय दुलाल मुखर्जी झारखण्ड राज्य स्थित बलियापुर के गरीब बच्चो संग मनाया संस्थान का स्थापना दिवस बच्चो को बांटी केक, बिस्कुट, कॉपी, कलम, साथ ही बच्चो को अच्छे से पढलिख कर भविष्य में आगे कुछ अच्छा करने की प्रेरणा भी दिए, कार्यक्रम में संस्थापक सह अध्यक्ष दुलाल मुखर्जी ने कहा की भारतीय महिला शक्ति ट्रस्ट सिर्फ एक संस्था ही नही है यह एक परिवार है इस परिवार में संस्थान को गठन करने के लिए सह संस्थापक अनुष्का प्रजापति, विक्रम वत्स ,स्वामी मदन गिरी, प्रदीप कुमार, हरीश राणा, सरस्वती साहू, रंजीत कुमार ठाकुर, गीता रावत, संदीप रावत, चितरंजन विस्वाल, सुप्रभा स्वाइन, कस्तूरी सिंह व अन्य सदस्यो के सहयोग से संस्थान का गठन किया गया था। आज बलियापुर इस्थित सिंदूरपुर ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर संस्थापक सह अध्यक्ष दुलाल मुखर्जी सहित उनके माता जी अंजला मुखर्जी, संस्थान के सक्रिय सदस्य इकबाल हुसैन, अजय सहाना, वरुण सहाना, संध्या देवी, राखी, पपन पासवान, अनिरुद्ध तिवारी, सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे, सभी ग्रामीणों ने दुलाल मुखर्जी को बहुत बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की !

Related posts

Leave a Comment