रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
एमडीएम चावल को चोरी छिपे प्रधानाध्यापक पर लगाया बेचने की आरोप।
चांदन (बांका)बिरनिया पंचायत स्थित उच्च विद्यालय बांक से एक ओटो में चावल ले जाते हुए ग्रामीणों में पकड़ कर काफी हंगामा किया।इस हंगामे की वजह से युक्त स्थान पर काफी भीड़ जमा हो गई। इस बीच जोरदार बारिश होने लगी और कुछ स्थानीय के छुटभैये नेताओं की पहल पर स्कूल प्रबंधन द्वारा चावल को वापस कर पुनः स्कूल में रख दिया गया। ग्रामीणों में भूपेन्द्र पंडित, मुन्ना कुमार पंडित,प्रेम पंडित, दशरथ पंडित, भागलदेव पंडित, विनोद पंडित ,मंटू पंडित ने बताया कि करीब 10 बजे स्कूल से एक ओटो में चावल लेकर बाहर निकला,इससे पूर्व भी वही ओटो चावल लेकर थानू दास के घर ले जाकर चावल रखा था।दूसरी बार जैसे ही वह स्कूल से बाहर निकला कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों से को को उसे घेर लिया और हंगामा करने लगा और सभी ग्रामीणों ने आरोप लगाने लगे कि यह चावल प्राचार्य की मिली भगत से पूर्व रसोईया द्वारा बिक्री के लिए कहीं ले जाया जा रहा था।काफी हंगामा के बाद लोगों को समझाबुझा कर चावल वापस स्कूल में रखवा दिया।लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश कम नहीं हुआ है ग्रामीण बताते हैं कि पूर्व रसोईया जो अब अवकाश प्राप्त कर चुका है उसी पर स्कूल के देखरेख का जिम्मा दिया गया है जो बराबर स्कूल का चावल बेचता है।इस संबंध में प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त चावल को होलरिंग हेतु मील लेगा गया था।होलरिंग कराकर विद्यालय लौटने के दौरान बारिश होने से चावल को गिला होने से बचाने हेतु एक मकान में सुरक्षित रख दिया गया था।
