Birsa Times

पइन की सफाई नहीं होने से दलित बस्ती में बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों में चिंता

पइन की सफाई नहीं होने से दलित बस्ती में बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों में चिंता

रिपोर्ट – रवि कुमार

गुरुआ प्रखंड अंतर्गत भुइयां बिगहा गांव से होकर गुजरने वाली पइन पूरी तरह कचरे एवं गाद से भर गई है। पइन की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों में बरसात और नहर में पानी छोड़े जाने को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष पइन जाम रहने के कारण नहर का पानी निकासी नहीं होने से दलित बस्ती के कई घरों में घुस गया था, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उस समय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था तथा घरों में रखा सामान भी प्रभावित हुआ था।ग्रामीणों के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया था कि अगली बरसात से पहले पइन की उड़ाही एवं सफाई करा दी जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। लेकिन अब तक पइन की सफाई नहीं कराई गई है।गांव के लोगों ने बताया कि बरसात का मौसम नजदीक है और यदि समय रहते पइन की सफाई नहीं हुई तो नहर का पानी फिर से दलित परिवारों के घरों में प्रवेश कर सकता है। इससे कई परिवारों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले पइन की तत्काल सफाई एवं उड़ाही कराई जाए, ताकि जल निकासी सुचारू रूप से हो सके और गांव में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो इस वर्ष भी कई घर पानी की चपेट में आ सकते हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *