Birsa Times

उपायुक्त ने बाबा मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों का किया निरीक्षण; श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

उपायुक्त ने बाबा मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों का किया निरीक्षण; श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

बाबा मंदिर प्रांगण के साथ आसपास के क्षेत्रों में सुविधाओं को और किया जाएगा बेहतर

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया व पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने आज दिनांक 30.05.2026 को बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी राजकीय श्रावणी मेला और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का धरातलीय आकलन करना था।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स, फुट ओवर ब्रिज, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, बाबा मंदिर प्रांगण में में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही श्रद्धालुओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं और कि जाने वाली तैयारी का जायजा लिया। इसके अलावा उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, “श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और तैयारियों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरतें।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, व संबंधित अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी कर्मी आदि उपस्थित थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *