रिपोर्ट – ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिंह के साथ मो. रिजवान अंसारी
औरंगाबाद :- जिले के नेशनल हाईवे 19 लारा एजेंसी कामा बिगहा – बालुगंज मार्ग में केशवर बिगहा और कटैया गांव के समिप अदरी नदी में बना पुल की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के कुछ ही सालों बाद पुल की पाया के निचे से बिल्कुल मिट्टी साफ हो चुका है, और पुल गिरने के कारगार पर आ चुका है, इधर जब से NH139 बटाने पुल पर भारी वाहनों की परिचालन पर रोक लगा दी गई है, तब से सभी भारी वाहन SH- 101से गुजर रही है ऐसे कुछ कम दुरी के कारण जीवा बिगहा मोड़ से औरंगाबाद कामा बिगहा के लिए भारी वाहन निकल रही है। जानकारी के अनुसार कटैया और केशवर बिगहा गांव के समिप अदरी नदी में जो पुल बना हुआ है उस पुल की चौड़ाई भी बहुत कम है, इतना ही नहीं पुल पर दोनों तरफ से रेलिंग भी नहीं है, सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि पुरे पुल उपर उपर टंगा हुआ है और उस पर से जान जोखिम में डालकर भारी वाहन पार कर रहे हैं, किसी समय भी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है, ऐसे में जिला पदाधिकारी को इस पुल की ओर भी ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं, ताकी किसी बड़ी दुर्घटना होने लोग बचें, अभी हाल ही में ईस पुल पर हाईवा काफी देर तक फंस गया था काफी मस्क़त के हाईवा को निकाला गया।
