देर शाम अज्ञात हत्यारों ने एक महिला को टांगी से काट कर की हत्या

देर शाम अज्ञात हत्यारों ने एक महिला को टांगी से काट कर की हत्या

महिला मकई के टांड में कर रही थी देखरेख

मौके पर सिमरिया पुलिस पहुंच जांच में जुटी

 

सिमरिया : थाना क्षेत्र के सबानो गाँव के खिरोधर राम की पत्नी रानी देवी को गाँव के दो किलोमीटर दूर रानी पोखर के समीप मकई के खेत में देर शाम टांगी से वार कर अज्ञात हत्यारों ने हत्या कर दी गयी है। जानकारी के अनुशार सबानो गाँव से महज दो किलोमीटर की दुरी पर मृत महिला का मकई का खेत लगा हुआ है। जिसे मवेशियों से बचाने के लिए नित्य प्रतिदिन उक्त मकई के टांड में बने छोटा सा झोपडी में अगोरी कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार शाम लगभग सात बजे के बीच अज्ञात हत्यारों द्वारा मृतक महिला रानी देवी को धारदार टांगी से पहले गला काट कर हत्या कर दिया और पेट में कई वार कर दिया गया है। घटना की जानकारी तब हुई जब घर वालों ने देर शाम तक लगे मकई के टांड से घर नहीं लौटी । दो पुत्रों ने उक्त मकई के खेत में पहुंचे जहां अपनी माँ को मृत देख गाँव में फोन कर जानकारी दिया। घटना की जानकारी मिलते हीं जहां सिमरिया थाना प्रभारी विवेक कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे वहीं घटना की जानकारी आग की तरह पुरे गाँव में फ़ैल गयी। ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। और ममता छलक गयी। जिस तरह घटना का अंजाम दिया गया है वैसे में किसी रंजिस का कारण हो सकता है। घटना स्थल पर एक छोटी सी बने झोपडी में चप्पल व् विस्तर पड़ा हुआ है और झोपड़ी के बाहर हत्या किया गया है। मकई के खेत किनारे चारों तरफ जंगल से घिरा हुआ है। रात्रि होने के कारण किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिल पाई है। वैसे पुलिस हर पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुट गयी है। परिजन हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने को लेकर अड़े हुए हैं।

 

 

मोकिम अंसारी

Related posts

Leave a Comment