Birsa Times

जमुआ चौक पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

जमुआ चौक पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

भारी बारिश के कारण डिवाइडर नहीं दिखा, धान लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

गिरिडीह। बीती रात जमुआ चौक पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक (नंबर:जेएच10वाई1936) द्वारपहरी रोड की ओर से जमुआ चौक की तरफ आ रहा था। इसी दौरान तेज बारिश और कम दृश्यता के कारण चालक को सड़क के बीच बना डिवाइडर दिखाई नहीं दिया। ट्रक सीधे डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। घटना के बाद चालक को सुरक्षित गाड़ी के बाहर निकला गया , ट्रक में धान लदा हुआ था,जो सड़क पर बिखर गया। ट्रक के आगे तरफ भारतीय राज्य खाद्य निगम गिरिडीह का कागज भी चिपका हुआ था। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुआ चौक के चारों मुख्य मार्ग में डिवाइडर की वजह से अक्सर दुर्घटना होती रहती है जिससे का खतरा बना रहता है। प्रशासन से इस सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और संकेतक सुधारने की मांग की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *