साहिबगंज: दुर्गा टोला पंचायत के चंपा पहाड़ गांव में पीएम जनमन आवास निर्माण में काफी देर किए जाने के कारण आवास प्रभारी से जब दुर्गा टोला पंचायत के मुखिया ने जवाब मांगा, तो आवास प्रभारी द्वारा उनके साथ गाली गलौज किया गया, तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। मुखिया ने बताया कि चंपा पहाड़ गांव में 13-14 पीएम जनमन आवास योजना का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से किया जा रहा है, जिस कारण ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आवास प्रभारी द्वारा मिट्टी के घरों को भी तोड़वा दिया गया है, जिस कारण अब कई परिवारों के सिर पर छत तक नहीं है, ऊपर से पीएम जनमन आवास निर्माण का कार्य काफी धीमी है। ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत दुर्गा टोला पंचायत के मुखिया से किया तो मुखिया ने आवास प्रभारी रूपेश चौधरी से जवाब मांगा। मुखिया को जवाब देने के बजाय आवास प्रभारी रूपेश चौधरी ने मुखिया को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज किया। मुखिया ने बताया कि जल्द ही जिला उपायुक्त साहिबगंज के कार्यालय में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे और कारवाई की मांग करेंगे। साथ ही मीडिया के माध्यम से चम्पा पहाड़ में पीएम जनमन आवास निर्माण कार्य को तेजी से कराने का गुहार प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा डीडीसी महोदय से किया है।
दुर्गा टोला पंचायत की मुखिया केसी पहाड़िन ने आवास प्रभारी पर लगाया गाली गलौज का आरोप
- May 5, 2026
0
17
Less than a minute
You can share this post!
administrator
