Birsa Times

दुमका-रामपुरहाट रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: सुबह दौड़ने निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत।

दुमका-रामपुरहाट रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: सुबह दौड़ने निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत।

शिकारीपाड़ा/दुमका/

आदिवासी एक्सप्रेस।

ललित कुमार पाल।

दुमका-रामपुरहाट रेल खंड पर मंगलवार अहले सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह करीब 5:00 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक प्रतिदिन की भांति आज सुबह भी दौड़ने के लिए निकला था, इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। मृतक की पहचान काठीकुंड थाना क्षेत्र के धनिया पहाड़ी ग्राम निवासी प्रभु राय के रूप में की गई है जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ शिकारीपाड़ा में रहता था और शिकारीपाड़ा+2 हाई स्कूल में पढ़ाई करता था।
घटना की जानकारी मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *