टेक्स वसूली करनें वालों के लिए उठी ड्रेस कोर्ड की मांग
देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर-नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे ठेला खोमचा लगाकर व्यवसाय करनें वाले जजिया टैक्स से परेशान हैं।इतना ही नहीं दुकानदारों के साथ साथ छोटे मोटे टोकरी में नींबू बेचकर गुजारा करनें वालों को भी नहीं बख्शा जा रहा है,जहां एक तरफ टोटो ऑटो वाले परेशान दिखते थे वहीं अब इन छोटे रोजगार करनें वाले को परेशान किया जा रहा है।इसी कड़ी में सोमवार को राज नारायण पुस्तकालय के समीप माथे पर नींबू बेचने वाले एक विक्रेता से टैक्स के नाम पर एक सो रुपये की डिमांड किया गया था,बेचारा नींबू वाले परेशान हो हाँथ गौड़ जोड़ने लगे, इसी दौरान एक पत्रकार जब वहां से निकले, तो उन्हें देखकर वसूली करनें वाला से निकल गए।यह घटना देवघर स्टेशन रोड की है।वहीं इस घटना को देखने वाले लोगों ने निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो टेक्स की वसूली करते हैं उनका भी एक ड्रेस कोर्ड हो,ताकि लोग ठगे नहीं जा सके।बहरहाल जज़िया टेक्स के जोड़ गणित से लोग परेशान हैं, पूर्व में भी इस तरह की अराजकता का एक भिडियो महापौर रवि राउत ने भी डाला था और कार्यवाई की बात कही थी,पर शायद इस ओर अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है,नहीं तो दूसरे हिम्मत नहीं करते।
