Birsa Times

अनियंत्रित बाइक सवार ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

अनियंत्रित बाइक सवार ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

इटखोरी (चतरा):इटखोरी-पदमा मुख्य मार्ग में गुप्ता मैरेज होटल के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को धक्का मार दिया। जिस दुर्घटना में बाइक चालक चतरा के अशोक साव के 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार एवं पैदल चल रहे खोरा गांव के सुबोध सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार देर शाम की है। घटना के बाद अंकित को पुलिस एवं सुबोध सिंह को ऑटो से आसपास के लोगों ने इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुबोध सिंह के प्राथमिक उपचार के बाद उसे गहन चिकित्सा के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं अंकित का इलाज इटखोरी अस्पताल में चल रहा है। अंकित ने बताया कि चतरा से इटखोरी करनी रोड होते हुए मयूरहंड प्रखंड परिवार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, इसी बीच उक्त स्थल पर दुर्घटना हो गई।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *