हजारीबाग झारखंड में बनी फिल्म जगतगुरु श्रीरामकृष्ण बहुत जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज

हजारीबाग झारखंड में बनी फिल्म जगतगुरु श्रीरामकृष्ण बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्मों को देखने से आपको मंनोरंजन मिल सकता है लेकिन मंनोरंजन के साथ साथ आपको अच्छे विचार, अपने जीवन की समस्याओं का समाधान, जीवन जीने का नजरिया यदि किसी फिल्म में मिल सकता है तो वह फिल्म है जगतगुरू श्री रामकृष्ण।आपके बच्चों को जीवन जीने की सही दिशा देने वाली बात है इस फिल्म में। स्वामी विवेकानंद किस प्रकार नरेन्द्र से विवेकानंद बनते हैं और किस प्रकार अपने जीवन को महान बनाते हैं, उनके गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस उनको किस प्रकार से शिक्षा देते हैं, यह सब भी आप देखेंगे। भजन सम्राट अनूप जलोटा सुरेश वाडकर महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी मधुर गीत गाते हुए इस फिल्म को मनोरंजक और आकर्षक बना दिया है।हजारीबाग, झारखंड के कलाकरों ने बहुत ही सुन्दर अभिनव द्वारा इस फिल्म को जीवंत कर दिया है।जगतगुरू श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवनी और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण आपके नजदीकी सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होगी।

Related posts

Leave a Comment