संविधान बचाओ देश बचाओ का समापन यात्रा धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर हुआ समाप्त।

गोमो। संविधान बचाओ देश बचाओ समापन यात्रा मटकुरिया रोड से चलकर धनबाद रणधीर वर्मा परसमाप्त किया गया। यह यात्रा बाघमारा, तोपचांची गोविन्दपूर, टूण्डी बलियापूर के विभिन्न गांवों, कस्बों से होते हुए आज मटकुरिया रोड से समापन यात्रा निकाला गया। समापन यात्रा के बतौर मुख्य अतिथि भीम आर्मी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष माननीय संजय रविराज शामिल हुए। यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज ने कहा भारत एक लोकतांत्रिक देश है इस देश में सभी धर्मों को मानने वाले लोग रहते है। भारत के सभी नागरिकों को कहीं जाने आने , खानें पीने का अधिकार संविधान देता। देश आजाद होने के बाद जब से संविधान लागू हुआ है, उसके पश्चात ही वंचित समाज और गरीब गुरबों को सही मायने में हक अधिकार मिला है और देश के निर्माण में भागीदारी निभाई हैं। भाजपा और आरएसएस के लोगों को इनकी तरक्की देख नहीं सक रहे हैं इसलिए संविधान बदलने की बात कहते हैं। मैं उन संघियों को आज इस यात्रा के मध्यम से चेतावनी देने आया हूं अगर संविधान बदलने की बात हुई तो याद रखिए आपके डंडा से ज्यादा मजबूत हमारी डंडा और झंडा मजबूत है। पूरे भारत को हमारे नेता चन्द्रशेखर आजाद भाई देश को नीला सैलाब में बदल कर इस देश से बाहर कर देंगे।आजाद समाज पार्टी के कोषाध्यक्ष खिरोधर दास जी ने कहा कि हमलोग चूप बैठने वाले नहीं झारखंड के सभी गांवों में जाकर संविधान के प्रति जागरूक किया जाएगा साथ ही उन संविधान विरोधी को सबक़ सिखाया जाएगा ऐ देश हमारा है इसे तोड़ने के कोशिश किया तो भीम आर्मी के लोग इसका इलाज अच्छी तरहा ईलाज कर देगा।यात्रा के नेतृत्व कर रहे भीम आर्मी धनबाद जिला अध्यक्ष लोकेश रवि ने संविधान बदलने वाला को चेतावनी देते हुए कहा कि संविधान हमारा घर्म ग्रन्थ हैं, इस संविधान को बदलने की बात कहने वाले को हम लोग उसे ही बदल देंगे देश हमारा है देश में वंचितो शोषितों और आदिवासी के रक्षा करना भीम आर्मी जानती है। और संविधान के विरोधियों को करारा जवाब देगी।इस यात्रा में संजय कुमार ,मुकेश कुमार, चंद्रमोहन, गौरीशंकर, भीम, राजू, सूरज,बाला देवी गुर्जर, सुनील हाड़ी और यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भाग लिए।

Related posts

Leave a Comment