आदिवासी एक्सप्रेस वसीम आलम
साहिबगंज:बरसात से पूर्व वार्ड नंबर 07 में बड़े नाला का सफाई अभियान युद्ध स्तर पर तेज कर दी गई है, लंबे समय से नाला जाम रहने के कारण रोड पर जल जमाव जैसी समस्याएं आती रही है,इसलिए सफाई कर्मियों के साथ कर्मचारी पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद के सहयोग से युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,साथ ही वार्ड के सभी खराब पड़े बिजली पोल मैं लगी लाइट की मरम्मती कर वार्ड में प्रकाश की उत्तम व्यवस्था करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है,इस अभियान में नागरिकों से भी वार्ड पार्षद सुनीता सिन्हा घूम घूम कर अनुरोध कर नाला में कचरा फेंकने के लिए वर्जित किया जा रहा है,एन एच-80 पर गलत निर्माण के चलते पुराने नाला से नहीं जोड़ने की वजह से पानी का निकास बाधित हो रहा है,संवेदक ने पूरे नाला को डस्टबिन के रूप में बनाकर छोड़ दिया है,जिससे रोड के दोनों ओर जल का निकास बाधित है,और रोड पर बरसात में पानी आ जाता है,उच्च अधिकारियों ने बिना जांच के ही संवेदक को भुगतान भी कर दिया होगा, विकास नहीं होने के कारण नगर परिषद सफाई कर्मचारी को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है,जगह-जगह लोगों ने नाला के ऊपर प्लेटफार्म बना दिया है,जिसके चलते भी नाला बाधित है ऐसे में नगर परिषद को शहर भ्रमण कर नल के कठिनाइयों को दूर करने की दिशा में तकनीकी निर्णय लेते हुए विकास की व्यवस्था पर अभिलंब निर्णय लेना होगा,नाला निर्माण का स्वच्छ स्वरूप तय करना होगा,तभी शहर का विकास संभव है,वार्ड भ्रमण के क्रम में वार्ड पार्षद सुनीता सिहां के साथ पूर्व पार्षद जयप्रकाश सिहांभी उपस्थित थे!
