झारखंड राज्य फसल राहत योजना में रजिस्ट्रेशन को लेकर विशेष कैंप का आयोजन शनिवार एवं रविवार को किया जा रहा है।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना में रजिस्ट्रेशन को लेकर विशेष कैंप का आयोजन शनिवार एवं रविवार को किया जा रहा है।

 

 

पाकुड़*उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई- केवाइसी एवं झारखंड राज्य फसल राहत योजना में रजिस्ट्रेशन को लेकर विशेष कैंप का आयोजन शनिवार एवं रविवार को किया जा रहा है।

 

उपायुक्त ने जिले के सभी किसानों से अपील कि शनिवार एवं रविवार को अपने नजदीकी प्रज्ञा सेंटर में जाकर ई- केवाइसी एवं झारखंड राज्य फसल राहत योजना का रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं।

 

ई-केवाइसी नहीं करवाये तो रूक जाएगी किसान सम्मान निधि की किश्त

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी किसानों का ई- केवाइसी एवं झारखंड राज्य फसल राहत योजना को लेकर जिले मे आज से विशेष कैंप का आयोजन सभी पंचायतों में किया जा रहा है। सभी पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र संचालित है। सभी किसान अपने नजदीकी प्रज्ञा सेंटर में जाकर ई- केवाईसी एवं झारखंड राज्य फसल राहत योजना का रजिस्ट्रेशन करवाएं। ई- केवाइसी का निर्धारित शुल्क 15 रुपया है।

 

विशेष टीम गठित किया गया

 

इस अभियान को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठित किया गया। टीम द्वारा किसानों को जागरूक कर नजदीकी प्रज्ञा सेंटर में लाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी किसानों का ई- केवाइसी एवं झारखंड राज्य फसल राहत योजना का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। सभी पंचायतों के प्रज्ञा केंद्र में किसान पहुँच कर ई-केवाइसी एवं झारखंड राज्य फसल राहत योजना का रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment