पाकुड़ नगर थाना में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ डी .एन. आजाद ने किया खुलासा
सुस्मित तिवारी
आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो पाकुड़
पाकुड़ – पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी (सोसो टोला) मैं एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही मां की पत्थर से कुचकर हत्या कर दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी.एन आजाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी चरण हेंब्रम ने अपनी मां 52 वर्षीय धनी हेंब्रम की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी चरण हेंम्ब्रम,पिता स्वर्गीय पांडु हेंम्ब्रम निवासी सोनाजोड़ी, सोसो टोला, थाना पाकुड़ नगर, जिला पाकुड़ को उसकी निशान दही पर गिरफ्तार किया गया ,साथ ही हत्या में प्रयुक्त खून से सना हुआ पत्थर एवं अन्य छोटे पत्थर भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में मृतका के परिजन चांद हेंम्ब्रम के आवेदन के आधार पर पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 85/ 20 26 दिनांक 23 अप्रैल 20 26 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, शुभम कुमार दे एवं नगर थाना पाकुड़ के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
